।। पाक कौन है —???।। पाक एक असुर था जो कि जम्भासुर का भाइ था। देवासुरसंग्राम में अपने भाइ जम्भासुर का नारद जी के हाथों मृत्यु को प्राप्त होने के पश्चात देवताओं से बदला लेने के लिए पूरी शक्ति से आक्रमण किया था। समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत को जब मोहिनी रुप धारी भगवान् श्री विष्णु जी देवताओं को पिला दिया तब उन्हें राहु-केतु के द्वारा पता चला कि सारा का सारा अमृत तो देवताओं को ही पिला दिया गया। फलतः सारे के सारे असुर देवताओं पर टूट पड़े तथा यहीं से "देवासुरसंग्राम" की शुरुआत हो गई। भगवान् श्री वेद व्यास जी द्वारा रचित श्रीमद्भागवत महापुराण के आठवें स्कंध के ग्यारहवें अध्याय के श्लोक संख्या उन्नीसवें श्लोक से अट्ठाइसवें श्लोक तक के मुख्य रुप से तीन श्लोकों को समझने की जरूरत है— जम्भं श्रुत्वा हतं तस्य ज्ञातयो नारदादृषेः । ननुचिश्च बलः पाकस्तत्रापेतुस्त्वरान्विताः।। —श्रीमद्भागवत - 8 / 11 / 19 अर्थ...