Skip to main content

।। शिरोमणि।।

वैदिक सूत्र सफलता के
ये मूर्धान: क्षितीनामदब्धास: स्वयशस: ।
व्रता रक्षन्ते अद्रुह: ॥             
                       – (ऋ० ८ । ६७ । १३)

शब्दार्थ :- (ये) जो लोग (अदब्धास:) अहिंस्य , न दबनेवाले (स्वयशस:) स्वयशवाले , स्वयं यश उपार्जन करने वाले (अद्रुह:) द्रोह रहित होते हैं और (व्रता) अपने व्रतों की (रक्षन्ते) रक्षा करते हैं वे (क्षितीनाम्) मनुष्यों में  (मूर्धान:) शिरोमणि होते हैं ।

भावार्थ :- यदि आप मनुष्यों में शिरोमणि बनना हैं तो मंत्र में वर्णित चार गुणों को अपने जीवन में लाइए ।

१. अदब्धास: –  आप अदम्य बनिए । किसी से न दबिए । विघ्न और बाधाओं से घबराकर हथियार मत डाल दीजिये । कितना ही भीषण विरोध , कैसी ही कैसी ही प्रतिकूल परिस्थिति हो , आप दबिए मत । जब संसार की शक्ति आपको दबाना चाहें तो आप गेंद की भांति ऊपर उछलिए ।

२. स्वयशस: – अपने यश से यशस्वी बनिए । अपने पूर्वजों बाप-दादा के यश पर निर्भर मत रहिए । स्वयं महान बनिए । ऐसे कार्य कीजिये जिससे संसार में आपका नाम व यश हो ।

३. अद्रुह: – द्रोहरहित बनिए । किसी से वैर मत कीजिये । किसी को हानि मत पहुंचाइए । किसी के विषय में बुरा चिंतन मत कीजिये । किसी के प्रति ईर्ष्या और वैर-विरोध की भावनाएं मत रखिए । द्रोह को त्यागकर सबके साथ प्रेम कीजिये ।

४. अपने व्रतों का पालन कीजिए । मर्यादाओं का उल्लंघन मत कीजिए । आपके जीवन के जो व्रत (लक्ष्य) है उन पर द्रढ़ता से आचरण कीजिए । आप निश्चित रूप से विश्वशिरोमणि बनेंगें ।

इस प्रकार आर्य(श्रेष्ठ) मनुष्य वेदों के द्वारा बताए इन गुणों को अपनाकर मनुष्यों में शिरोमणि बन सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

Vedic Division Techniques via the Nikhilam Method 1

  The Addition Secret: How Vedic Math Reinvents the Way We Divide The Hook: The Long Division Nightmare For most students, long division is the precise moment their relationship with mathematics sours. It is an exhausting cognitive gauntlet of trial-and-error estimation, high-stakes multiplication, and the constant threat of "borrowing" during cumbersome subtractions. It feels less like logic and more like a survival exercise. As a Vedic Mathematics strategist, I view this struggle as entirely unnecessary. Vedic math offers a provocative alternative: we stop fighting the divisor and start using it as a guide. Through the lens of Vichalan Vidhi (the Deviation Method), we transform the "nightmare" of division into a streamlined sequence of simple addition. In this system, subtraction is not just minimized—it is strategically eliminated. Takeaway #1: The Divisor is Your Map (Selecting the Method) In the Vedic system, the divisor dictates the entire strategy. We don...

।। पहाड़ा 2 से 20 तक।।

।। पहाड़ा - 2।। - 2 × 1 = 2,  दो एकम् दो ( २) - 2 × 2 = 4,  दो दूनी चार ( ४) - 2 × 3 = 6,  दो तीया छे ( ६) - 2 × 4 = 8,  दो चौके आठ ( ८) - 2 × 5 = 10, दो पंजे दस ( १०) - 2 × 6 = 12, दो छक बारह ( १२) - 2 × 7 = 14, दो सते चौदह ( १४) - 2 × 8 = 16, दो अठे सोलह ( १६) - 2 × 9 = 18, दो नीयम अठारह ( १८) - 2 × 10 = 2...

।। भोजन के नियम व रस।।

  ।। भोजन नियम व रस।। हमारे भोजन में 6 रस  होते है । इसीलिए हमारे भोजन को षडरस कहा जाता है ।   १. अम्ल ( खट्टा ) २. मधुर ( मीठा ) ३. लवण ( नमकीन )  ४.कटु ( कडुवा )  ५. तिक्त ( चरपरा ) ६. कषाय ( कसैला ) प्...