।। वर्ग-प्रकृति (Intermediate Quadratic Equation)।। Nx² ± c = y² मिथक :- वर्ग-प्रकृति (Nx² ± c = y²) के तैयार करने तथा हल करने का श्रेय अंग्रेज़ी गणितज्ञ जॉन पेल (1610 ई. - 1685 ई. ) को 1732 ई. में स्वीस गणितज्ञ लियोनार्दो यूलियर के द्वारा समीकरण का एक हल प्राप्त किया गया तथा समीकरण का श्रेय जॉन पेल को दिया गया। सत्यता :- सर्वप्रथम महान भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त (598 ई. - 668 ई.) ने अपने ग्रंथ ब्रह्मस्फुट सिद्धांत में वर्ग-प्रकृति या दो चर वाले द्विघात अनिश्चित समीकरण ( Intermediate Quadratic Equations and Quadratic Equation in two variables) प्राप्त किया था। ये समीकरण Nx² ± c = y² के आकार के होते हैं जहाँ N, c अचर तथा x, y चर संख्या के द्योतक हैं। इनमें N एक ऐसे पूर्णांक के द्योतक हैं जो वर्ग नहीं है तथा N > 0 है। उदाहरण :- 8x² + 1 = y² (Nx² ± c = y²) इन समीकरणों में दो ...